रोमांटिक रिश्ते में सेक्स बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर सेक्स लाइफ अच्छी हो तो बहुत सी समस्याएं बिना कॉम्प्लिकेशन के सुलझ जाते हैं। हर इंसान, चाहे वो किसी भी जेंडर के हों, सेक्स को एंजॉय करना चाहते हैं।
3 तरीके जो आपकी सेक्स लाइफ को कई गुना बेहतर बनाने में करेंगे मदद
1.वर्कआउट करें - शरीर को फिट रखना आपकी सेक्स लाइफ को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। डांस, योग, हाइक करना, सलाद खाना, समय पर सोना और थोड़ा एक्स्ट्रा सोना आपके शरीर को नई ऊर्जा से भरता है। इससे आपकी सेक्स की इच्छा बढ़ती है।
2.एक-दूसरे को सिखाएं - सेक्स को एक रोज़मर्रा का काम मत बनाइए। नाज़ुक पलों को एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करें। अपने पार्टनर को अपनी पसंद की चीज़ें बताएं। ये मान लेना कि उन्हें सब पता होगा और वो सब खुद करेंगे, गलत है। आप दोनों दो अलग इंसान हैं, इसलिए आपकी पसंद-नापसंद अलग होंगी। जब तक आप दोनों एक-दूसरे से कहेंगे नहीं, आप एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। इसीलिए खुद को प्लेजर देना अपने पार्टनर को सिखाएं।
3. फैंटेसी को खुलकर जिएं - हर किसी के दिल में सेक्स से जुड़ी बहुत सी फैंटेसी होती हैं। अपने पार्टनर को इसके बारे में खुलकर बताएं। दोनों की रज़ामंदी हो तो कुछ भी गलत या सही नहीं होता। दिल से अपनी और अपने पार्टनर की फैंटेसी को एंजॉय करें। ये आपको कुछ नयापन दिलाएगा और सेक्स को एक बेहतरीन एहसास बना देगा।
Top 10 Tips