शतावरी क्या हैं?
शतावरी एक जड़ी-बूटी है। इसे आमतौर पर शतावर के नाम से जाना जाता है। अन्य भाषा, जैसे संस्कृत में इसे शतमूली और अंग्रेजी में एस्पेरेगस के नाम से भी जाना जाता है। शतावरी के गुण में कई ऐसे फायदे मौजूद होते हैं, जो हमारी दिनचर्या को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
शतावरी कई रोगों में फायदा पहुंचता है जैसे:-
1.वजन घटाने के लिए- वजन घटाने के लिए फाइबर युक्त और कम कौलोरी वाली डाइट ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। यहां शतावरी आपकी मदद कर सकती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
2.हृदय स्वास्थ्य में लाभदायक- शतावरी के विशेष गुणों के कारण हृदय स्वास्थ्य में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। शतावरी के अंदर मौजूद बायोएक्टिव गुण हृदय रोग के विरुद्ध लड़ने का काम कर सकते हैं।
3.अनिद्रा में लाभकारी- अनिद्रा की समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। यदि आप अनिद्रा से परेशान हैं, तो शतावरी चूर्ण / शतावरी पाउडर इसमें लाभ पहुंचा सकता है।
Top 10 Tips